रायपुर, 28 सितंबर 2026
जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप स्वीकृत इन कार्यों में वार्ड क्रमांक 06 स्थित हनुमान टेकड़ी के पास सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। स्वीकृति मिलने के बाद दोनों कार्यों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
सूर्य नमस्कार चौक के निर्माण के लिए 76.81 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके विकसित होने से नगर में एक व्यवस्थित और आकर्षक सार्वजनिक स्थल तैयार होगा। यह स्थान नागरिकों के उपयोग के साथ कुनकुरी की पहचान को भी नया स्वरूप देने की दिशा में विकसित किया जाएगा।
इसी क्षेत्र में 24.83 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन तैयार होने के बाद स्थानीय लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी।
इन दोनों कार्यों की घोषणा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम कलिबा में नवनिर्मित कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान की थी। अब घोषणा के अनुरूप अंतिम स्वीकृति जारी होने से कुनकुरी में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य आगे बढ़ सकेगा।
विकास कार्यों को मंजूरी मिलने पर कुनकुरी के नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से नगर में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय स्तर पर विकास को
