वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- प्राची की सफलता युवा खिलाड़ियों और बेटियों के लिए प्रेरणादायक
रायपुर, 26 सितम्बर 2026
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट प्राची ने महिला 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि प्राची ने अपनी रफ्तार, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में पदक जीतना उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल प्रतिभा को दर्शाता है।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्राची की उपलब्धि देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देगी। विशेष रूप से बेटियों के लिए प्राची की यह उपलब्धि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का उत्साह बढ़ाएगी।
श्री चौधरी ने प्राची के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में देश के लिए और भी उपलब्धियां हासिल करेंगी।
8743 / सुनील त्रिपाठी
