राजपत्र की प्रति सौंपकर ग्रामीणों को दी बधाई, गांव के विकास के लिए 11.70 लाख रुपये की घोषणा; दस्तावेजों में नाम बदलने विशेष शिविर लगेगा
रायपुर, 26 सितंबर 2026
कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर को अब आधिकारिक रूप से नई पहचान मिल गई है। राज्य शासन ने राजपत्र में गांव का नाम बदलकर ‘चंदनपुर’ किए जाने का विधिवत प्रकाशन कर दिया है। वर्षों से नाम परिवर्तन की मांग कर रहे ग्रामीणों के बीच उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शुक्रवार देर रात तेज बारिश के बीच राजपत्र की प्रति लेकर पहुंचे और ग्रामीणों को नए नाम की बधाई दी।
बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे। नाम परिवर्तन की मांग पूरी होने की खुशी में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उप मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। श्री शर्मा ने ग्रामीणों को राजपत्र की प्रति सौंपते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग अब पूरी हो गई है।

उप मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए सीसी रोड और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 11.70 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपने आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में गांव का नाम बदलवाने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से दस्तावेजों में ‘चंदनपुर’ नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
श्री शर्मा ने बताया कि ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए नाम परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इसके बाद मंत्रिमंडल स्तर पर चर्चा और राज्यपाल की स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी हुई तथा अंततः राजपत्र में नाम परिवर्तन का प्रकाशन किया गया।
राजपत्र में प्रकाशन के बाद ‘चंदनपुर’ नाम सरकारी अभिलेखों और संबंधित शासकीय वेब पोर्टलों में स्थायी रूप से दर्ज रहेगा। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि वे दैनिक व्यवहार और बोलचाल में गांव के नए नाम का उपयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां इसी नाम से गांव को जानें और नई पहचान आगे भी बनी रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि किसी गांव का नाम केवल उसकी पहचान भर नहीं होता,
