प्रदेश में 2,262 स्थानों पर 12,698 गतिविधियां आयोजित, माताओं और बच्चों के पोषण पर हुआ संवाद; मुंगेली के मदकू में सीएम साय भी हुए शामिल
रायपुर, 26 सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू हुई ‘आंगन मिलन सेवा’ के पहले ही दिन प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को 2,262 स्थानों पर कुल 12,698 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 97,471 लोगों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी मुंगेली जिले के मदकू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और माताओं एवं बच्चों के पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

आंगन मिलन सेवा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को परिवारों और समुदाय से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रमों में गर्भवती माताओं का स्वागत किया गया और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, दालों तथा हरी सब्जियों को प्रदर्शित कर संतुलित भोजन के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों में तैयार की गई ‘सुपोषित थाली’ के माध्यम से महिलाओं को रोजमर्रा के भोजन में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ शामिल करने के बारे में बताया गया। इसके जरिए माताओं और बच्चों के लिए संतुलित एवं विविध आहार की उपयोगिता को समझाया गया। बच्चों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रमों में भाग लिया और पोषण तथा मातृ स्
