रायपुर, 17 सितंबर 2026
कोरबा जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत जनभागीदारी और दीपों की रोशनी के साथ हुई। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिलेभर में साढ़े पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। कोरबा शहर के घंटाघर चौक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 51 हजार से अधिक दीप जलाए गए। हजारों दीपों से सजा घंटाघर चौक देर शाम रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनप्रतिनिधि श्री गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, श्री जोगेश लाम्बा, पार्षदगण, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर पालिक निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

‘आशीर्वाद का दीया’ के जरिए जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
जिला प्रशासन ने जिलेभर में कुल 5 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा था। 11 प्रमुख स्थानों पर सामूहिक रूप से 1 लाख 17 हजार 700 दीप जलाए गए, जबकि नागरिकों ने अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर अभियान में सहभागिता निभाई। लोगों तक दीप पहुंचाने के लिए राशन दुकानों, आरोग्य मंदिरों और गैस केंद्रों के माध्यम से भी व्यवस्था की गई थी।

कोरबा के अलावा कटघोरा के राधासागर तालाब और शिव मंदिर परिसर, बांकीमोंगरा के गजरा ग्राउंड तथा दीपका के राधासागर तालाब और पुष्प वाटिका में भी सामूहिक दीप प्रज्वलन हुआ। विभिन्न नगरीय निकायों, जनपद पंचायत क्षेत्रों, ग्रामों और शासकीय कार्यालयों में भी लोगों ने उत्साह के साथ दीप जलाए।
मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूरी होने के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इसे जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और देश के विकास के प्रति कृतज्ञता एवं शुभकामनाओं से जोड़ते हुए कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से आगे बढ़ेगा।

मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कोरबा जिले में जिला खनिज न्यास के माध्यम से चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल भवनों, स्वास्थ्य सुविधाओं, आश्रम-छात्रावासों और पुल-पुलिया सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए भी स्वीकृति दी गई है और 15 अक्टूबर के बाद मरम्मत कार्यों में तेजी लाने की बात कही गई।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों को स्वच्छता किट और
