रायपुर, 18 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ पहुंचने पर हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्रमांक-8200/सुनील त्रिपाठी
