रायपुर, 17 सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के अवसर पर अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम मैदान में नशा मुक्ति और जनजागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या अंबिकापुर की छात्राओं ने प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए युवाओं और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और इसके व्यक्ति, परिवार तथा समाज पर पड़ने वाले असर को जीवंत ढंग से सामने रखा। प्रस्तुति में बताया गया कि नशे की लत केवल स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इससे पारिवारिक रिश्तों में तनाव, आर्थिक परेशानियां और कई सामाजिक समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के जरिए युवाओं से नशे से दूरी बनाने और स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। नुक्कड़ नाटक ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। लोगों ने नशा मुक्ति के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और युवाओं को इसके दुष्परिणामों के प्रति लगातार जागरूक करने की जरूरत पर जोर दिया।
क्रमांक-8141/अजीत/सुनील
