रायपुर, 08 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशनकार्डधारियों को सितंबर और अक्टूबर 2026 का चावल एक साथ लेने की सुविधा मिल रही है। राज्य की सभी 14,186 उचित मूल्य दुकानों में दोनों महीनों के खाद्यान्न का आबंटन जारी कर दिया गया है। राशनकार्डधारी 30 सितंबर तक किसी भी उचित मूल्य दुकान से दो माह का चावल प्राप्त कर सकते हैं।
खाद्य विभाग के अनुसार प्रदेश की 9,356 उचित मूल्य दुकानों यानी करीब 66 प्रतिशत दुकानों में सितंबर और अक्टूबर के खाद्यान्न का भंडारण पूरा हो चुका है। इन दुकानों से राशनकार्डधारियों को चावल का वितरण भी शुरू हो गया है।
08 सितंबर तक प्रदेश में 2.62 लाख राशनकार्डधारी दो माह के खाद्यान्न में से अपना राशन उठा चुके हैं। बाकी हितग्राहियों के लिए भी वितरण प्रक्रिया लगातार जारी है। सभी जिलों को 30 सितंबर तक दोनों महीनों के खाद्यान्न का वितरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में खाद्यान्न के भंडारण और वितरण की प्रक्रिया चल रही है। शासन स्तर से इसकी नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि राशनकार्डधारियों को निर्धारित समय के भीतर उनका खाद्यान्न मिल सके।
राशनकार्डधारी अपने लिए निर्धारित सितंबर और अक्टूबर माह का चावल 30 सितंबर 2026 तक उचित मूल्य दुकान से प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने सभी जिलों को वितरण प्रक्रिया समय पर पूरा करने और व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक: 7765/ओम
