मोहला, 30 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना से परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है। योजना की 31वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि मिलने पर ग्राम थैलीटोला निवासी श्रीमती ओमीन सिन्हा की खुशियां दोगुनी हो गईं।
श्रीमती ओमीन ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रही हैं। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने पर उन्होंने इसे बहनों के लिए विशेष उपहार बताया।
उन्होंने कहा कि “विष्णु भैया ने सितंबर की राशि अगस्त में देकर हम बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है। इससे हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं।” उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने अपने भाइयों के साथ उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
श्रीमती ओमीन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की शिक्षा, पोषण और बेहतर भविष्य की तैयारी में मदद कर रही है।
उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपने स्तर पर निर्णय लेने और परिवार की जरूरतों में योगदान देने का अवसर दे रही है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार बन रही है।
