जल भराव को नियंत्रित करने जलद्वारों की ओपनिंग 2 मीटर से घटाकर 1.50 मीटर की गई
सक्ती, 29 अगस्त 2026
बांगो बांध में पानी की आवक कम होने के कारण पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 11 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। बांध में लगातार घट रही पानी की आवक को देखते हुए जल भराव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों से चर्चा के बाद जलद्वारों की ओपनिंग कम करने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, जलद्वारों की कुल ओपनिंग को 2.00 मीटर से घटाकर 1.50 मीटर कर दिया गया है। यह निर्णय बांध में उपलब्ध जलस्तर और पानी की आवक को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
29 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे दर्ज आंकड़ों के अनुसार बांगो बांध का जलस्तर 358.21 मीटर रहा। इस दौरान बांध में पानी का इनफ्लो 12,628 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि आउटफ्लो 19,972 क्यूसेक रहा। आउटफ्लो में तीन जलद्वारों के साथ तीन विद्युत संयंत्रों से छोड़ा जा रहा पानी शामिल है।
पानी की आवक और निकासी के बीच अंतर के कारण बांध के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। संबंधित अधिकारी बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जलद्वारों की ओपनिंग में किया गया बदलाव भी वर्तमान जलभराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
बांगो बांध के जलस्तर में आई गिरावट के साथ अब बांध में पानी की आवक, निकासी और जलस्तर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर आगे आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
क्रमांक – 1112 / श्री आनंद कुमार
