रायपुर, 21 अगस्त 2026।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर आत्मीय चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय का नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री श्री चौधरी से यह शिष्टाचार भेंट रही।
