रायपुर, 1 अगस्त 2026। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 9 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लगभग 10 हजार स्थानों से वर्चुअल माध्यम के जरिए युवाओं को संबोधित करेंगे। इसी अवसर पर ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ भी किया जाएगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाना और इसे एक व्यापक जनआंदोलन का रूप देना है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, युवा और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेंगे।
