छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की अखंडता, एकता और देश सेवा के प्रति पूर्ण समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्रहित के लिए समर्पित किया और देश की एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलते हुए विकसित और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
