रायपुर, 26 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम मड़ागांव में ₹8 करोड़ 63 लाख 78 हजार की लागत से विभिन्न सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: AI अपनाने वाले ही करेंगे भविष्य का नेतृत्व: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ……….. आगे पढ़ें
₹8.63 करोड़ से कई सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की शुरुआत
भूमिपूजन के तहत कई महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इनमें खोड़सानार से नवागांव तक 2.30 किलोमीटर डामरीकरण सड़क निर्माण, बांसगांव-जोगियालवाड़ मार्ग पर फोटकी नाला में मध्यम पुल निर्माण, मर्दापाल-बयानार मार्ग पर नवागांव से एहरा तक पुलिया एवं एप्रोच निर्माण, आदनार क्षेत्र में तीन पुलियों का निर्माण तथा तोड़म मेन रोड से मुंडापारा तक 2.65 किलोमीटर सड़क निर्माण शामिल हैं।

इन विकास कार्यों से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा और विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान आवागमन में आने वाली वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।
यह भी पढ़ें: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, 3 जुलाई तक करें आवेदन ……….. आगे पढ़ें
बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा लाभ
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। सड़क संपर्क बेहतर होने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक आसान पहुंच मिलेगी तथा मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुगम परिवहन व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और समग्र आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: सक्ती के विद्यार्थियों को ……….. आगे पढ़ें
अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाना और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
श्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद मर्दापाल क्षेत्र की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी और हजारों ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
