रायगढ़। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर आत्मीय चर्चा की। इस दौरान संगठन, जनसेवा और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, समर्पण और जनसेवा के बल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकता है। उन्होंने महापौर जीवर्धन चौहान के संघर्ष और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए इसे भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित कार्यसंस्कृति का उदाहरण बताया।

यह भी पढ़ें: ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में लहराया परचम, ……….. आगे पढ़ें
चाय बेचने वाले कार्यकर्ता से महापौर बनने तक का सफर
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चाय बेचने वाले एक कर्मठ कार्यकर्ता का महापौर पद तक पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध हैं।
महापौर ने अपने हाथों से सभी को पिलाई चाय
इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने स्वयं अपने हाथों से उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चाय पिलाई। इस दौरान सभी ने सहज और आत्मीय वातावरण में चर्चा की तथा संगठनात्मक विषयों पर विचार साझा किए।

कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता ने जीता दिल
कार्यक्रम के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान के सरल स्वभाव, विनम्रता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार की सभी ने सराहना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे अवसर संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के प्रति समर्पण के महत्व पर जोर दिया।
