रायपुर। छत्तीसगढ़ के परिवहन उद्योग से जुड़े बस एवं कार टैक्सी संचालकों के लिए आज राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ (BOFC) के तत्वावधान में यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से होटल बेबीलोन में शुरू होगा, जिसमें परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh करेंगे। परिवहन मंत्री Kedar Kashyap, रायपुर महापौर Meenal Choubey तथा नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन में BOCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, वरिष्ठ अधिकारी और परिवहन क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति एवं व्यापारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर परिवहन उद्योग से संबंधित विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां नई तकनीकों, सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान बस ऑपरेटरों, टैक्सी संचालकों और अन्य परिवहन व्यवसायियों की समस्याओं, नियमों में सुधार, उद्योग की संभावनाओं और विकास के नए अवसरों पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही परिवहन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे शासन-प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पैसेंजर व्हीकल ऑपरेटरों की समस्याओं के समाधान और परिवहन व्यवसाय को मजबूत बनाने के लिए इस मंच का उपयोग किया जाएगा। यह आयोजन परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए न केवल संवाद का अवसर होगा, बल्कि नीति निर्धारकों तक अपनी बात पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनेगा।
