दंतेवाड़ा ।
छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले के हितामेटा में आयोजित शिविर में दो दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिससे उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कोरकोटी निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग बच्ची जुलगो मुचाकी और दिव्यांग बालक नारसू पोयाम के परिजनों ने सुशासन तिहार शिविर में सहायता के लिए आवेदन दिया था।

आवेदन प्राप्त होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को एक-एक व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।व्हीलचेयर मिलने के बाद दोनों बच्चों के लिए दैनिक जीवन की कई कठिनाइयां कम हो जाएंगी। परिवारजनों के अनुसार अब बच्चों को स्कूल आने-जाने, सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने और अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा मिलेगी।
परिजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे लंबे समय से व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे।परिवारों ने सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल शासन की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही सुशासन तिहार लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है।स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना सुशासन तिहार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे आम लोगों का शासन और प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो रहा है।
