Bhatapara।
आरईएस दफ्तर का वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल — क्या सरकारी कार्यालयों में कामकाज से ज्यादा चल रही दावतें?
भाटापारा से सरकारी व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां जनपद पंचायत कार्यालय स्थित आरईएस (Rural Engineering Service) दफ्तर में ऑफिस टाइम के दौरान कथित तौर पर चिकन पार्टी चलती हुई कैमरे में कैद हुई है।वीडियो में अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयीन समय में मुर्गा-भात पार्टी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, आरईएस कार्यालय में लगातार नॉनवेज पार्टी होने की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि दफ्तर में कई बार ऑफिस समय के दौरान भी भोजन और पार्टी का दौर चलता था।इसी शिकायत के बाद जब कैमरा मौके पर पहुंचा, तो वहां आरईएस के SDO समेत कई कर्मचारी पार्टी करते नजर आए।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं।लोग पूछ रहे हैं:
- क्या सरकारी कार्यालय अब पार्टी और निजी आयोजनों के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं?
- ऑफिस टाइम में जनता के कामकाज का क्या हुआ?
- क्या सरकारी अनुशासन सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में जनता अपने जरूरी काम लेकर पहुंचती है, लेकिन अगर अधिकारी-कर्मचारी काम छोड़कर इस तरह के आयोजनों में व्यस्त दिखें, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मामले को लेकर जब SDM और जनपद CEO से सवाल किए गए, तो दोनों अधिकारियों ने कैमरे के सामने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।अधिकारियों की चुप्पी ने पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का 2800 करोड़ रुपये का बड़ा ऐलान…………………आगे पढ़े
अब इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद
प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी?
या फिर ये मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?यह तो आनेवाला वक़्त ही बताएगा |
Note :यह खबर सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और मौके पर मिली जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई है। मामले में संबंधित विभाग की विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।
