Raipur।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रदेशवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है।राज्य सरकार और ऑयल कंपनियां आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत सरकार ने आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की हैं और ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी और ईंधन संग्रहण से बचने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि लोग किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर भरोसा न करें
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
उन्होंने कहा:
“आपकी सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।”
