नक्सलवाद के बाद बस्तर में विकास की शुरुआत: ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर’ अभियान लॉन्च

0

Health Scheme : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वस्थ्य नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला है। सुकमा में 13 अप्रैल से 36 लाख लोगों को योजना का मिलेगा लाभ।

सीएम विष्णु देव साय

बस्तर/सुकमा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बस्तर दौरे के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि नक्सलवाद के खत्म होने के बाद यह उनका पहला दौरा है और अब बस्तर में विकास की नई शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रभावित यह क्षेत्र अब तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री और सुरक्षा बलों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि 31 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि बस्तर, जो पिछले चार दशकों से विकास से वंचित रहा, अब वहां योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि 13 अप्रैल से सुकमा में मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना के तहत 36 लाख लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग और आयुष्मान कार्ड निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

  • सीएम ने कहा- स्वस्थ्य नागरिक विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
  • सुकमा में 13 अप्रैल से शुरू होगा सीएम बस्तर स्वास्थ्य योजना
  • 36 लाख लोगों की होगी हेल्थ स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड भी बनेंगे
  • सीएम ने कहा- कहा- आयुष्मान कार्ड 5 लाख लोगों के लिए वरदान

🏥 ‘स्वस्थ बस्तर’ अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने सुकमा से ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर’ अभियान का शुभारंभ किया, जो एक महीने तक चलेगा। इस अभियान में स्वास्थ्य मंत्री और प्रशासनिक टीम सक्रिय रूप से भाग लेगी।

“सुकमा से ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर’ अभियान की शुरुआत करते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय”

इस पहल के तहत घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर आम नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

📋 योजनाओं का सीधा लाभ

अभियान के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उच्च संस्थानों में रेफर किया जाएगा। साथ ही राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज भी बनाए जाएंगे, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।


यह भी पढ़ें …..

 सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Brijmohan Agrawal ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी परबताया कि प्रदेश में लगभग 1700 डॉक्टरों की कमी है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था के………. आगे पढ़ें


💬 आयुष्मान योजना पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक की सहायता मिलना उनके लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीणों को कर्ज लेने या जमीन बेचने जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह स्थिति तेजी से बदल रही है और स्वास्थ्य सेवाओं में लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

क्या बदलेगा बस्तर में?

  • घर-घर स्वास्थ्य जांच मुफ्त
  • चिकित्सा शिविर
  • गंभीर मरीजों का रेफरल
  • सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच

“क्या आपको लगता है कि इस तरह के अभियान से बस्तर का विकास तेजी से होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *