उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए निर्देश, यातायात बाधित न हो इसलिए ठेकेदारों को तत्काल काम पर लगाने के निर्देश; नुकसान का फोटो-वीडियो से होगा आकलन
रायपुर, 26 सितम्बर 2026
लगातार बारिश और तूफान से प्रभावित सड़कों और पुल-पुलियों को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत में देरी न हो और कहीं भी लोगों की आवाजाही अनावश्यक रूप से बाधित नहीं हो। जहां तत्काल मरम्मत संभव है, वहां संबंधित एजेंसी और ठेकेदार को तुरंत काम पर लगाकर यातायात बहाल करने को कहा गया है।
प्रदेश में 24 से 26 सितम्बर के बीच हुई लगातार बारिश के कारण कई नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति बनी और अनेक स्थानों पर पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहा। पानी उतरने के बाद सड़कों और पुल-पुलियों को हुए नुकसान का आकलन कर लोक निर्माण विभाग ने मैदानी अमले को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता स्तर तक के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हिस्सों की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने सभी मैदानी अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर नुकसान का तत्काल आकलन कर संभावित लागत की जानकारी तैयार की जाएगी। जिन क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत मौजूदा अनुबंध के दायरे में संबंधित एजेंसी या ठेकेदार से कराई जा सकती है, वहां बिना देरी के काम शुरू कराने को कहा गया है।
जिन
