मरकाटोला घाट में हुई दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना, प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने की कही बात
रायपुर, 25 सितंबर 2026
बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की असामयिक मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दुःख में वे सहभागी हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल लोगों को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपचार व्यवस्था की समुचित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता समय पर मिल सके।
श्री साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और घायलों के उपचार के लिए हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
