सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची प्रेमलता अग्रवाल का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब,मारवाड़ी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

0
WhatsApp Image 2026-03-29 at 8.30.14 PM

रायपुर-प्रकाश कुमार यादव


रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की चाची, स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल का रविवार को निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में विधि-विधान के साथ किया गया, जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र देवेंद्र अग्रवाल ने मुखाग्नि दी।
इस दुखद अवसर पर परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अंतिम संस्कार में विधायक सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री राम विचार नेताम, विधायक गुरु खुशवंत साहेब समेत अनेक जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने भी प्रेमलता अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस कठिन समय में साथ खड़े रहने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, समाजजनों, शुभचिंतकों और आम नागरिकों का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में सभी के स्नेह, संवेदनाएं और सहयोग ने उनके परिवार को संबल प्रदान किया है।


स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल, स्वर्गीय बिशन लाल अग्रवाल (राजेंद्र गल्ला भंडार, रामसागर पारा) की धर्मपत्नी थीं। वे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल और आशा (गोंदिया) की माताजी थीं। साथ ही वे पूरनलाल, कैलाश, राजेंद्र प्रसाद, गोपालकृष्ण, बृजमोहन अग्रवाल, अशोक, विजय (अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष), योगेश और यशवंत की चाची थीं।
प्रेमलता अग्रवाल अपने स्नेह, सरल स्वभाव और पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनका निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed