रायपुर, 09 सितंबर 2026
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को मंत्रालय में पत्रकार-वार्ता की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों और उनके प्रमुख प्रावधानों की जानकारी साझा की।
उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास, युवाओं, रोजगार, प्रशासनिक व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े कई फैसलों पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने पत्रकारों के समक्ष इन निर्णयों की प्रमुख जानकारियां रखते हुए उनके प्रभाव और क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं को भी स्पष्ट किया।
पत्रकार-वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने कैबिनेट के निर्णयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सवाल किए, जिनका उप मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। सरकार की ओर से लिए गए फैसलों को प्रदेश की जरूरतों और विकास की दिशा से जोड़कर देखा जा रहा है।
7782/कमलेश
