रायपुर, 08 सितंबर 2026
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर संगठन के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी साझा की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
मुलाकात के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने समाज की ओर से निभाई जा रही पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी भी साझा की।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने आगामी आयोजन की रूपरेखा और उससे जुड़े विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से दी गई जानकारी को सुना।
इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्रमांक-7754/राठौर
