रायपुर, 29 अगस्त 2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा और संस्कृति के प्रतीक लोकपर्व भोजली तिहार के अवसर पर प्रदेशवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भोजली तिहार छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और आपसी भाईचारे से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।
श्री चौधरी ने कहा कि भोजली तिहार छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जीवनशैली और लोक आस्थाओं की सुंदर अभिव्यक्ति है। यह पर्व प्रकृति और कृषि के प्रति सम्मान के साथ-साथ समाज में प्रेम, सौहार्द और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करता है। भोजली की परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि भोजली केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता और सामूहिक खुशियों का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने कामना की कि भोजली दाई की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि, हरियाली और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में आनंद और उल्लास का संचार हो।
