वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रुपये की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण
रायपुर, 19 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कोनी के बिलासा ताल में नवनिर्मित वुडन ब्रिज से पर्यटन स्थल की सुंदरता और आकर्षण में इजाफा हुआ है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने 24.38 लाख रुपये की लागत से तैयार इस वुडन ब्रिज का लोकार्पण किया। प्राकृतिक और मनोरम वातावरण के बीच बनाया गया यह ब्रिज पर्यटकों और शहरवासियों के लिए नया आकर्षण बनेगा।

बिलासा ताल के प्राकृतिक परिवेश और पर्यटन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वुडन ब्रिज का निर्माण किया गया है। इससे पर्यटकों को ताल परिसर में घूमने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने की बेहतर सुविधा मिलेगी। ब्रिज के आसपास के क्षेत्र को भी आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
वुडन ब्रिज के निर्माण से बिलासा ताल की पर्यटन सुविधाओं में नया आयाम जुड़ा है। इससे पर्यटकों की सुविधा बढ़ने के साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय नागरिकों के लिए भी यह स्थान मनोरंजन और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का बेहतर विकल्प बनेगा।
बिलासा ताल में विकसित यह वुडन ब्रिज प्रकृति और पर्यटन विकास के सुंदर समन्वय का उदाहरण है। पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार और प्राकृतिक स्थलों को आकर्षक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं और मजबूत होने की उम्मीद है।
