February 20, 2026

जिले के 10 बुजुर्गों के मोतियाबिंद का होगा निःशुल्क ईलाज,अटल वयो अभ्युदय योजना’’ के तहत रायपुर एम्स रवाना हुए वरिष्ठजन, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

0
WhatsApp Image 2026-02-20 at 8.27.15 AM

सूरजपुर-आकाश सिंह

बुढ़ापे में धुंधली पड़ती आँखों को फिर से रोशन करने की पहल के तहत सूरजपुर जिले के 10 वरिष्ठ नागरिकों को आज मोतियाबिंद के निःशुल्क उपचार के लिए रायपुर एम्स भेजा गया। यह सुविधा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’’अटल वयो अभ्युदय योजना’’ के अंतर्गत प्रदान की जा रही है। योजना के तहत जिले के 10 वरिष्ठजनों का चयन किया गया, जिनमें 06 पुरुष एवं 04 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से विशेष वाहन के माध्यम से एम्स रायपुर रवाना किया गया, जहाँ उनका मोतियाबिंद का सम्पूर्ण उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।


रवानगी से पूर्व कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने चयनित बुजुर्गों से व्यक्तिगत मुलाकात की और बस को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि शासन की यह योजना जिले के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सार्थक प्रयास है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, उप संचालक समाज कल्याण श्री आलोक भवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अटल वयो अभ्युदय योजना वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से जिले के बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed