जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब के जाज्वल्य देव द्वार परिसर में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री O. P. Choudhary मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
“योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।
यह भी पढ़ें: घर के सामने से किराना व्यवसायी का अपहरण, CCTV……….. आगे पढ़ें

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के सतत प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। योग “विकास भी, विरासत भी” की अवधारणा का जीवंत उदाहरण है।
“बीमारियों का इंतजार नहीं, पहले से रहें सजग”
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और अन्य जीवनशैली आधारित बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण……….. आगे पढ़ें
उन्होंने कहा कि असंतुलित दिनचर्या और अनियमित जीवनशैली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है। इसलिए बीमारियों के आने का इंतजार करने के बजाय लोगों को पहले से ही अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। योग, प्राकृतिक चिकित्सा और संतुलित जीवनशैली अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

मानसिक शांति और सकारात्मक सोच का माध्यम है योग
ओ.पी. चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने का भी प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने नागरिकों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ, निरोग और समृद्ध समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
यह भी पढ़ें: अंबिकापुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, ……….. आगे पढ़ें
मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह को मिला सम्मान
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान पामगढ़ विकासखंड के ग्राम कुटराबोड़ के युवा मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर वित्त मंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से 25 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण
योग कार्यक्रम के बाद वित्त मंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भीमा तालाब परिसर में पौधारोपण किया।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
जिले को मिली तीन नई एंबुलेंसों की सौगात
विश्व योग दिवस के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगात भी मिली। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवागढ़, पामगढ़ और अकलतरा विकासखंड के लिए उपलब्ध कराई गई तीन नई एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन एंबुलेंसों के संचालन से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में Narayan Chandel, Ambesh Jangde, Kamla Devi Patle, Chunnilal Sahu, Satyalata Anand Miri, Rekha Deva Gadhewal, Janmejaya Mahobe, Vijay Pandey तथा Gokul Rawate सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।
