रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह को उनकी 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. रमन सिंह और श्रीमती वीणा सिंह का दाम्पत्य जीवन प्रेम, विश्वास, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने दोनों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम की कृपा सदैव उन पर बनी रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि, “माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी एवं श्रीमती वीणा सिंह जी को 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप दोनों सदैव स्वस्थ, सुखी और प्रसन्न रहें तथा आपको दीर्घायु, आरोग्य और आनंदमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो।”
डॉ. रमन सिंह और श्रीमती वीणा सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशभर से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों द्वारा भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
