सिमगा में शराब भट्टी के सामने अज्ञात युवक की लाश मिली, पास खड़ी थी रायपुर नंबर की बाइक
सिमगा में शराब भट्टी के सामने मिला अज्ञात युवक का शव
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सनसनी, पुलिस ने जारी की पहचान के लिए अपील……………………………
बलौदाबाजार-भाटापारा।
जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सिमगा से तिल्दा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक शासकीय शराब भट्टी के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर मिला ?
घटनास्थल पर मृतक के पास एक टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल खड़ी मिली है, जिसका रजिस्ट्रेशन रायपुर RTO का बताया जा रहा है।
वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर गाड़ी मालिक का पता कबीर नगर, रायपुर सामने आया है। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस की अपील
सिमगा थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल किसी भी नजदीकी थाना या सिमगा थाना से संपर्क करें।”
📞 संपर्क नंबर: 6265540017 (अस्थायी हेल्पलाइन नंबर)
जांच जारी
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या अन्य कोई कारण।
अगर आपको इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
