पोषण जागरूकता के लिए स्थानीय संसाधन और जनभागीदारी का मॉडल, प्रदेश में अब तक 10 लाख 29 हजार 831 मुनगा पौधों का वितरण
रायपुर, 27 सितम्बर 2026
छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता और कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में किया। प्रधानमंत्री ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और जनभागीदारी को जोड़कर पोषण की चुनौती से निपटने की इस पहल की सराहना की।
प्रदेश में सितंबर माह को पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 सितंबर को ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य मुनगा के पौधे घर-घर तक पहुंचाने के साथ परिवारों को इसके पोषण संबंधी लाभों के प्रति जागरूक करना है।

मुनगा यानी सहजन छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध पौधा है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके औषधीय गुणों के साथ तेजी से बढ़ने और अपेक्षाकृत कम देखभाल की जरूरत होने के कारण इसे पोषण, स्वास्थ्य और हरियाली से जोड़कर देखा जा रहा है।
राज्य में इस अभियान को विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण से जोड़ा गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों को अभियान का महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है, जहां परिवारों को पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ भोजन में मुनगा के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। स्कूलों और आम नागरिकों के घरों तक भी मुनगा के पौधे पहुंचाए जा रहे हैं।
अभियान के तहत प्रदेशभर में अब तक कुल 10 लाख 29 हजार 831 मुनगा पौधों का वितरण किया जा चुका है। इनमें बस्तर में 25,244, कांकेर में 43,071, दंतेवाड़ा में 7,056, नारायणपुर में 21,224, बीजापुर में 15,699, सुकमा में 4,835, कोंडागांव में 31,983, सरगुजा में 43,754, कोरिया में 19,022, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 11,939, सूरजपुर में 64,599, बलरामपुर में 27,107 और जशपुर में 1,62,271 पौधे शामिल हैं।
इसी तरह रायपुर जिले में 23,948, महासमुंद में 6,420, धमतरी में 48,833, बलौदाबाजार में 28,398, गरियाबंद में 10,527, दुर्ग में 42,474, राजनांदगांव में 3,480, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 21,991, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 39,222, कबीरधाम में 75,776, बेमेतरा में 19,575 और बालोद में 50,933 मुनगा पौधों का वितरण किया गया है।
बिलासप
