मुख्यमंत्री ने कहा- विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
रायपुर, 25 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के माध्यम से राष्ट्र के विकास की ऐसी दृष्टि प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखा गया। उनका मानना था कि विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ का विचार गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ उनकी जयंती को ‘अंत्योदय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के प्रति संकल्प को अभिव्यक्त करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय का दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की दिशा में प्रासंगिक प्रेरणा देता है। राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और कल्याण का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री साय ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं और विकास का लाभ पहुंचे तथा जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा
