रायपुर, 17 सितंबर 2026
लोकभवन में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका और प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से देश-प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
