रायपुर, 15 सितम्बर 2026
‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी और जनसेवा का व्यापक अभियान बनाने की तैयारी तेज हो गई है। आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन से हुई वर्चुअल बैठक में उन्होंने अभियान की गतिविधियों, विभागीय समन्वय, प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार की भावना को मजबूत करने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना है। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प से आम लोगों को जोड़ने और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश नगरीय निकायों को दिए।
श्री साव ने अभियान की गतिविधियों को केवल आयोजन तक सीमित रखने के बजाय उनके प्रभाव को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए तथा सोशल मीडिया के लिए रील और अन्य डिजिटल सामग्री तैयार की जाए। इससे अभियान के दौरान हुए कार्यों और जनभागीदारी की तस्वीर व्यापक स्तर पर सामने आ सकेगी।

उन्होंने ‘सेवा की कहानी’ के तहत उन लोगों की वास्तविक और प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाने के निर्देश दिए, जिनके जीवन में सरकारी योजनाओं से सकारात्मक बदलाव आया है। लाभार्थियों की उपलब्धियों और अनुभवों को डिजिटल माध्यमों से साझा कर दूसरे लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
बैठक में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा की कहानी’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा से मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’ और ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ सहित प्रस्तावित गतिविधियों की तैयारियों की जानकारी ली गई। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ-कृपंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ प्रस्तावित है।
उप मुख्यमंत्री ने ‘सेवा सेतु अभियान’ को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने के निर्
