मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बसना गढ़ फुलझर गुरुद्वारा साहिब निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम सम्मिलित होंगे

0
WhatsApp Image 2026-03-13 at 9.40.09 AM

रायपुर-अमृतेश्वर सिंह राजपूत

विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा आगामी 15 मार्च 2026 को जिला महासमुंद के बसना-गढ़फुलझर क्षेत्र में आयोजित होने वाले होला मोहल्ला उत्सव तथा ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी को इस पावन एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि बसना-गढ़फुलझर की यह भूमि अत्यंत पवित्र एवं ऐतिहासिक महत्व रखती है, क्योंकि यह वही धरा है जहाँ सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के पावन चरण पड़े थे। इस पावन स्थल से गुरु परंपरा की अनेक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए श्रद्धा और गौरव का विषय है।

इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित गगन हंसपाल, जस्सी खनूजा, शैबी बग्गा, गुरविंदर सिंह, सन्नी सिंह, धरम सिंह, चरणजीत गरचा, जसमीत सिंह, सरबजीत सिंह खनूजा सहित सिख समाज के कई गणमान्य सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *