अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित,

0
WhatsApp Image 2026-03-11 at 12.44.58 PM

सूरजपुर-आकाश सिंह

जिले की पुलिस के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाईन सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात महिला अधिकारी व कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून, चिकित्सा और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से समाज को नई दिशा दे रही है, यह कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित है। इसी क्रम में थाना-चौकी में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को थाना-चौकी प्रभारी के द्वारा पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर पुलिस लाईन में महिला कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिला कर्मियों ने काफी हर्ष के साथ भाग लिया। कुसी दौड़ में प्रथम महिला आरक्षक झमिता वरकरे, अंजली टोप्पो, जलेबी दौड़ में प्रथम एएसआई बबीता यादव, प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो, महिला आरक्षक नीलम भगत, गिलास निशानेबाजी में प्रथम महिला आरक्षक चिंता पैंकरा, देशमती, चंदा भास्कर व चम्मच दौड़ में प्रथम महिला आरक्षक नीलम भगत रही। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने निभाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी सहित महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने महिला कर्मचारियों के गुणवत्ता पूर्ण कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से लेकर पुलिस, सेना तक हर क्षेत्र में कठिन कार्य कर रही हैं। देश की प्रगति में उनका योगदान अहम है। महिलाओं के इस जज्बे और योगदान की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। हम सभी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिला सशक्तिकरण हमारे समाज के लिए एक मजबूत और समृद्ध भविष्य की कुंजी ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *