रायपुर, 14 अगस्त 2026।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्य और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और सरकार की भावी योजनाओं की जानकारी भी देंगे।
राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण
राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभाt अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
वहीं बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जबकि बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे।
इन जिलों में मंत्रियों को जिम्मेदारी
- सरगुजा – रामविचार नेताम
- महासमुंद – दयालदास बघेल
- दंतेवाड़ा – केदार कश्यप
- कबीरधाम – लखन लाल देवांगन
- MCB – श्याम बिहारी जायसवाल
- रायगढ़ – ओ.पी. चौधरी
- कांकेर – टंकराम वर्मा
- सूरजपुर – लक्ष्मी राजवाड़े
- जांजगीर-चांपा – गुरू खुशवंत साहेब
- जशपुर – राजेश अग्रवाल
- बालोद – गजेन्द्र यादव
कई जिलों में सांसद करेंगे ध्वजारोहण
बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया ध्वजारोहण करेंगे।
इसके अलावा गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि रहेंगी।
इन जिलों में विधायकों को जिम्मेदारी
कोरबा में अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैया लाल राजवाड़े और नारायणपुर में लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।
इन सभी समारोहों में मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेने के साथ मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
पूरे प्रदेश में राष्ट्रभक्ति का माहौल
15 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण, परेड और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। राज्य से लेकर गांव तक तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आजादी का पर्व मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 🇮🇳
