February 21, 2026

अब तो बघेल ओछी राजनीति छोड़कर मर्यादा का पालन करना सीखें ,प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने किया भूपेश बघेल की अमर्यादित टिप्पणी पर पलटवार

0
WhatsApp Image 2026-02-19 at 7.46.53 PM

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई अनर्गल टिप्पणी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। श्री ठोकने ने कहा कि सत्ता से बाहर होते ही बघेल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और “राम द्रोह” के रास्ते पर चलते हुए अब पूजनीय संतों और राष्ट्र नायकों का अपमान करना उनकी नियति बन गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में भूपेश बघेल हाशिये पर चल रहे है इसी हताशा में सुर्खिया पाने बार बार अपना राजनीतिक स्तर दिखाते हुए घटिया बयान देते रहते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि जहाँ एक ओर सरसंघचालक डॉ. भागवत संस्कृत के श्लोकों और भारतीय संस्कृति के संवर्धन के माध्यम से विश्व को शांति का संदेश दे रहे हैं, वहीं भूपेश बघेल जैसा ‘निकम्मा’ नेतृत्व केवल तुष्टीकरण की राजनीति में व्यस्त है। डॉ. भागवत को श्लोक बोलते हुए चाहे जितने वीडियो भेजने की बात कहते हुए श्री ठोकने ने कहा कि राम-द्रोही राजनीतिक संस्कार की कुलजमा हैसियत रखने वाले बघेल ने एक खानदान की चाटुकारिता करने के अलावा किया क्या है? बघेल से सनातनी संस्कारों का पैरोकार होने की उम्मीद ही बेमानी है। श्री ठोकने ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से “मुस्लिम लीग” की विचारधारा पर चल रही है। जिस पार्टी के नेता सनातन धर्म और उसके प्रतीकों का सम्मान नहीं कर सकते, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि अपने इन्हीं ओछे बयानों के कारण बघेल अब सार्वजनिक जीवन में सम्मान का अधिकार खो चुके हैं। जो व्यक्ति हमारे राष्ट्रीय गौरव और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का सम्मान नहीं कर सकता, वह खुद किसी भी प्रकार के सम्मान का पात्र नहीं है। श्री ठोकने ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश का धर्म के आधार पर बँटवारा मंजूर किया, जिस कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाने का पाप किया, आज उसी कांग्रेस के भूपेश बघेल घुसपैठ के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह को जिम्मेदार बताने का निर्लज्ज पाखण्ड प्रदर्शित कर रहे हैं। बघेल की टिप्पणी उनकी हताशा का परिचायक है क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें उनकी असल जगह दिखा दी है। अब तो बघेल ओछी राजनीति छोड़कर मर्यादा का पालन करना सीखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed