रायपुर | 27 जून 2026
किसानों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा राज्यभर में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाली पीआरओएम (PROM) उर्वरक की 11 बोरियां, जिनका कुल वजन लगभग 550 किलोग्राम है, जब्त की हैं।
औचक निरीक्षण में मिली अनियमितता
महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयनाबाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में सालेपाली, पाइकमाल, जिला बरगढ़ (ओडिशा) प्रिंट वाली पीआरओएम उर्वरक की 11 बोरियां मिलीं, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले के छिंदगढ़ स्थित सक्षम ……….. आगे पढ़ें
गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्राथमिकता
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हितों की सुरक्षा और उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य किसानों तक केवल वैध और गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उर्वरकों के भंडारण और विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी पूरे राज्य में लगातार जारी रहेगा।
