रायगढ़, 9 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरकीनारा पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्कूल मैदान में हेलीपैड तैयार किया गया था, जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरा। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उनके साथ उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री श्री साय के सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार और पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
