रायपुर, 9 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ के वर्तमान और संभावित निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए व्यापारिक अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 12 नवंबर को रायपुर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का विषय ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना (Leveraging Free Trade Agreements-FTAs)’ रखा गया है। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में आयोजित होगा।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के निर्यातकों को भारत के विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के तहत उपलब्ध अवसरों और सुविधाओं की जानकारी देना है। इसके माध्यम से निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों की पहुंच बढ़ाने, नए व्यापारिक साझेदार तलाशने और निर्यात की संभावनाओं का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
कार्यशाला में यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ऑस्ट्रेलिया जैसे महत्वपूर्ण बाजारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों के तहत पात्र भारतीय उत्पादों को कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शून्य अथवा रियायती आयात शुल्क का लाभ मिल सकता है। इससे भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने और विदेशी बाजारों में उनकी पहुंच मजबूत करने के अवसर उपलब्ध होते हैं। कार्यशाला में इन बाजारों में मौजूद व्यापारिक संभावनाओं और निर्यातकों के लिए उपलब्ध लाभों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) और छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति अपेक्षित है। विशेषज्ञों द्वारा निर्यात से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की जाएगी, ताकि प्रदेश के उद्यमी और निर्यातक अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कार्यशाला में क्षेत्र-विशिष्ट विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में अलग-अलग उद्योग क्षेत्रों के लिए संभावित निर्यात उत्पादों, अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मांग, उत्पत्ति के नियम (Rules of Origin), गैर-शुल्क बाधाओं और मुक्त व्यापार समझौतों से संबंधित महत्वपूर्ण विष
