कोरबा, 18 अगस्त 2026
सरकार की योजनाएं और सेवाएं जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो उसका प्रभाव लोगों के जीवन में सीधे दिखाई देता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने की दिशा में ‘सेवा सेतु’ महत्वपूर्ण कड़ी बन रहा है।
कोरबा जिले के ग्राम अरसेना, तहसील अजगरबहार निवासी श्री राजकुमार टोप्पो को अपने आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनके आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की गई और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया।
समय पर आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने से श्री टोप्पो का आवश्यक कार्य आसानी से पूरा हो सका। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन की प्रक्रिया सरल रही और प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उन्हें अनावश्यक रूप से अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित समय में सेवा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई।
श्री टोप्पो ने कहा कि शासन की ऐसी पहल से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सेवा सेतु’ जैसी पहल शासन और नागरिकों के बीच की दूरी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
