स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि ….

जशपुर-रोशन चौहान

स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आज उनके स्मारक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे एवं अक्षवीर सिंह जूदेव सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत उनके स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

अपने उद्बोधन में विधायक रायमुनी भगत ने कहा—
“कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल जशपुर की शान थे, बल्कि उन्होंने देश और समाज के लिए जो योगदान दिया, वह अमूल्य है। उनके आदर्श और विचार आज भी हमें सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा—
“कुमार साहब का जीवन समर्पण और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए काम किया और जनकल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहे। हम सबको उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।”

पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे ने कहा—
“कुमार साहब का राजनीतिक जीवन जितना सशक्त था, उतना ही वे एक संवेदनशील और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

सभा के अंत में उपस्थित जनसमूह ने उनके सपनों के जशपुर और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद अध्यक्ष गंगा भगत, राजकपूर भगत, देवधन नायक, रूपेश सोनी, संतोष सिंह, राजू गुप्ता, शरद चौरसिया, विजय सहाय, मुकेश सोनी, रागिनी भगत, सतीश गोस्वामी, दीपक सिंह, गोविंद भगत, श्यामलाल भगत, राहुल गुप्ता, चंदन गुप्ता, विनोद निकुंज, नीतू गुप्ता, कंचन बैरागी, इंतियाज़, मानू सोनी, कृपा भगत, उमेश प्रधान, राजा सोनी, दीपक गुप्ता, सज्जु खान, नीतीश गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

    रायपुर – प्रकाश कुमार प्रार्थी प्रमोद वर्मा निवासी तिल्दा नेवरा ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह थाना तिल्दा नेवरा के अपराध क्रमांक 109/2021 धारा 376, 120बी,…

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

    जशपुर – रोशन चौहान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जशपुर जिला कार्यालय में गुरुवार को संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

    न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

    शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

    शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

    भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

    भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

    स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

    स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

    वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….

    वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….