न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर – प्रकाश कुमार

प्रार्थी प्रमोद वर्मा निवासी तिल्दा नेवरा ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह थाना तिल्दा नेवरा के अपराध क्रमांक 109/2021 धारा 376, 120बी, 450, 506, 307 भादवि. के मामले में साक्षी है, उक्त प्रकरण में आरोपी बालकृष्ण जांगडे द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की नियत से चाकू से हमला कर उस पर जानलेवा हमला किया गया था। प्रकरण में प्रार्थी को दिनांक 07.08.2025 को माननीय न्यायालय रायपुर में गवाही देने हेतु नोटिस प्राप्त हुआ था। प्रार्थी को जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा, सूरज वर्मा, रवि उर्फ गप्पू वर्मा, रजत वर्मा, अजय राहूजा एवं दीपक उर्फ बबलू वर्मा द्वारा मोबाईल फोन में फोन कर पीड़िता के पक्ष में गवाही नहीं देने और आरोपी पक्ष से समझौता करने कहा जा रहा था, ऐसा नहीं करने पर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके साथ ही उक्त व्यक्ति प्रार्थी के घर जाकर उसके घर के अन्य सदस्यों को भी धमकी दे रहे थे। इस तरह जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा, सूरज वर्मा, रवि उर्फ गप्पू वर्मा, रजत वर्मा, अजय राहूजा एवं दीपक उर्फ बबलू वर्मा द्वारा आरोपी को बचाने हेतु प्रार्थी को न्यायालय के समक्ष गवाही नहीं देने हेतु जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 358/25 धारा 232(1), 190 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा, सूरज वर्मा, रवि उर्फ गप्पू वर्मा, रजत वर्मा, अजय राहूजा एवं दीपक उर्फ बबलू वर्मा को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा थाना तिल्दा नेवरा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी

1-जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा पिता मोतीलाल शर्मा उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्र0 02 सासाहोली थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

2-सूरज वर्मा पिता अरूण वर्मा उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र0 17 तिल्दा श्याम नगर थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

3-रवि उर्फ गप्पू वर्मा पिता बनवाली राम वर्मा उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्र0 02 तुलसी नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

4-रजत वर्मा पिता गजेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र0 03 छतौद थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

5-अजय राहूजा पिता विजय राहूजा उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्र0 02 सासाहोली थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

6-दीपक उर्फ बबलू वर्मा पिता स्व0 प्रेमलाल वर्मा उम्र 41 साल निवासी वार्ड क्र0 01 जोता थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर। कार्यवाही में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा, उप निरीक्षक पी.आर. साहू, प्र0आर0 1031 जालम साहू, आर0 दीपक सेन, संदीप सिंह, किशोर शर्मा व कुलदीपक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय