दो हीरोइन पेडलर्स गिरफ्तार, नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध हुआ पंजीबद्ध….

रायपुर-प्रकाश कुमार

थाना टिकरापारा में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में हेरोईन (चिट्टा) सप्लाय नेटवर्क में पेडलिंग का कार्य करने वाले अन्य 02 पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में पूर्व में पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्करी सहित स्थानीय ड्रग सप्लाय नेटवर्क के कुल 20 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से 412.87 ग्राम हेरोईन(चिट्टा), विभिन्न मोबाईल फोन, चारपहिया वाहन क्रेटा क्रमांक सीजी/04/क्यू एच/7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेकबुक किया गया था जप्त। प्रकरण में स्थानीय नेटवर्क में हेरोईन (चिट्टा) का सप्लाय करने वालों के संबंध में प्राप्त की गई है जानकारी। 02 अन्य पेडलर्स को चिन्हांकित कर पतासाजी कर किया गया है गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग ए.टी.एम. कार्ड, 01 नग पासबुक एवं 02 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त। प्रकरण में अब तक कुल 22 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी, की जा रही है पतासाजी।
आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21सी, 27, 27(क), 29 नारकोटिक एक्ट एवं 111 बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे।

थाना टिकरापारा में दर्ज अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21सी, 27, 27(क), 29 नारकोटिक एक्ट एवं 111 बी.एन.एस. के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पाकिस्तान के थू्र पंजाब के रास्ते ड्रग्स सप्लाय नेटवर्क के पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के कुल 20 आरोपियों के कब्जे से खुदरा मुल्य लगभग 01 करोड़ रूपये कीमत के 412.87 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), विभिन्न मोबाईल फोन, चारपहिया वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी/04/क्यू एच/7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेक बुक जप्त कर कार्यवाही किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से हेरोईन (चिट्टा) सप्लाय नेटवर्क में लगे अन्य आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने एवं उनसे जप्त दस्तावेजों का तकनीकी विशलेषण कर हेरोईन (चिट्टा) को कंज्यूम एवं उसकी बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए इस हेरोईन सप्लाय नेटवर्क में हेरोईन की बिक्री करने वाले अन्य 02 पेडलर को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया है। दोनों पेडलर्स को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग ए.टी.एम. कार्ड, 01 नग पासबुक एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार पेडलर्स
1-फरहान रजा पिता शाहिद रजा उम्र 33 वर्ष निवासी मोमिन पारा छत्तीसगढ़ समाज पार्टी के सामने थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
2-प्रदीप गेंडरे पिता देवलाल गेंडरे उम्र 31 वर्ष निवासी गायत्री दवाखाना के आगे पुरानी बस्ती गोगांव थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय