वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….

जशपुर-रोशन चौहान

मामूली विवाद में वृद्ध दंपति ने की अपने ही सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हो गई भाई की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल। मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत अग्बाधार, सरनाटोली का है।आरोपी दंपत्ति के विरुद्ध थाना कांसाबेल में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1)(3)(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः –

1- बुटुलराम उम्र 73 वर्ष निवासी ग्राम अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल।

2-सुखमति बाई पति बुटलू राम उम्र 67 वर्ष निवासी अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ ग)। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 15.08.25 को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत निवासी प्रार्थी दुष्यंत राम, उम्र 40 वर्ष ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 12.08.25 को उसके बड़े पिताजी, मृतक पूषा राम उम्र 72 वर्ष के द्वारा आरोपी बुटुल राम जो कि मृतक पूषा राम का सौतेला बड़ा भाई है ,के घर जाकर, आरोपी बुटुल राम के बेटे को शराब पीने हेतु चलने के लिए बोला गया, जिससे नाराज होकर आरोपी बुटुल राम के द्वारा, मेरे बेटे को शराब पिलाकर, बर्बाद कर रहे हो, कहते हुए, अपने सौतेले भाई मृतक पूषा राम से, बाद विवाद किया जाने लगा, विवाद के दौरान आरोपी बुटुल राम की पत्नी आरोपिया सुखमति बाई उम्र 67 वर्ष भी मौके पर आ पहुंची, व उक्त दोनों के द्वारा मृतक पूषा राम के ऊपर लाठी से वार किया गया, जिससे मृतक पूषा राम के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण घायल पूषा राम दिनांक 13.08.25 को इलाज हेतु शासकीय अस्पताल कांसाबेल में एडमिट कराया गया था, ईलाज के दौरान दिनांक 14.08.25 को पूषा राम की ,सिर में लगी गंभीर चोट की वजह से मृत्यु हो गई।
रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में आरोपी दंपत्ति क्रमशः 1. बुटुलराम उम्र 73 वर्ष निवासी ग्राम अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल।

3-सुखमति बाई पति बुटलू राम उम्र 67 वर्ष निवासी अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1)(3)(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपी दंपति को हिरासत में लिया गया। व उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बांस के डंडे सहित घटना के वक्त पहने कपड़े को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, राजेश यादव, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक सुभाष चंद्र बोस, व सैनिक जोगेंदर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि कांसाबेल क्षेत्र में एक वृद्ध दंपति के द्वारा, अपने ही सौतेले भाई पर लाठी से वार किया गया था, जिसकी, कि ईलाज के दौरान मौत हो गई है, पुलिस ने दोनों दंपतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।*

  1. PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय