रायपुर, 07 सितंबर 2026
‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बिलासपुर में 8 सितंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, सरकंडा में होने वाली इस कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यशाला में जनसेवा से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और अभियान के उद्देश्यों को जमीन पर लागू करने को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितंबर को दोपहर 2 बजे रायपुर से शासकीय विमान से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3 बजे सरकंडा स्थित कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम पहुंचकर कार्यशाला में शामिल होंगे।
कार्यशाला के दौरान अभियान के उद्देश्यों, जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों और उनके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी। साथ ही अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कार्यशाला समाप्त होने के बाद उप मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:50 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
