रायपुर, 02 सितंबर 2026
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका गरमजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने विमानतल पहुंचकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री सुनील सोनी और श्री मोती लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी विमानतल पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री अशोक बजाज, मुख्य सचिव श्री विकासशील और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम समेत प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
