महिलाओं के सशक्त बनने की कहानी, क्या आपने देखी ये फिल्में

वेब-डेस्क :-  आज महिला दिवस (8 मार्च) है। यह दिन महिलाओं को सशक्त, सबल बनने के लिए प्रेरित करता है। महिलाओं की उपलब्धियों पर बात करता है। सिनेमा ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण में बड़ा योगदान दिया है। जानिए, ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनमें महिलाओं के सशक्त, सबल और आत्मनिर्भर बनने की कहानियां दिखाई गईं।

लापता लेडीज
साल 2023 में किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ कॉमेडी ड्रामा जरूर थी लेकिन इसकी कहानी महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाती है। ग्रामीण भारत में मौजूद पर्दा प्रथा पर कटाक्ष करती है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहिए, इस बात की सीख भी फिल्म ‘लापता लेडीज’ देती है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण की बात को बहुत ही सहज और सरल ढंग से कह देती है।

क्वीन 
कंगना रनौत के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘क्वीन (2014)’ की कहानी भी साधारण सी थी। एक लड़की जिसकी शादी टूट जाती है, वह अपने हनीमून टिकट पर अकेले ही पेरिस घूमने जाती है। जबकि इससे पहले वह अपने घर से भी दूर कभी नहीं गई। फिल्म में रानी(कंगना रनौत) अपनी इस पेरिस ट्रिप में अपने सशक्त बनने, आत्मनिर्भर बनने की अहमियत को समझती है। इस फिल्म ने कई लड़कियों को भी आम जिंदगी में इंस्पायर किया था। फिल्म को विकास बहल ने निर्देशित किया था।

मैरी कॉम 
फिल्म ‘मैरी कॉम’ बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम की बायोपिक थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम के संघर्ष और बॉक्सिंग चैंपियन बनने की कहानी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा। फिल्म में दिखाया गया है कि मां बनने के बाद भी मैरी कॉम ने कैसे अपने सपनों को पूरा किया। इस काम में उन्हें पति का भी खूब साथ मिला। यह फिल्म जहां महिलाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने और सशक्त बनने के लिए इंस्पायर करती है। वहीं बताती है कि एक महिला की तरक्की में पुरुष की भागीदारी कितनी जरूरी है। ओमंग कुमार निर्देशित यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई।

मर्दानी 
रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘मर्दानी’ में एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया, जो अपराध के खिलाफ एक बड़ी जंग लड़ती है। इस फिल्म का सीक्वल भी बना था। जिसमें महिलाओं के खिलाफ होने वाली अपराधों को दिखाया गया। साथ ही समाज का महिलाओं को लेकर क्या नजरिया है? इस बात पर भी यह फिल्म बात करती है। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था।

इंग्लिश विंग्लिश 
श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कमबैक के तौर पर फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश (2012)’ को चुना था। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था। फिल्म में एक आम गृहिणी की कहानी है जिसकी कद्र उसके अपने परिवार वाले नहीं करते। फिर वह अमेरिका अपने रिश्तेदार की शादी में जाती है, वहां इंग्लिश क्लासेज लेती है। इस एक बदलाव से उसका खुद पर भरोसा जागता है, वह आत्मविश्वासी बनती है। फिल्म के अंत में उसके परिवार वाले भी उसकी अहमियत को समझते हैं। श्रीदेवी की इस फिल्म को गौरी शिंदे ने निर्देशित किया था।

मदर इंडिया 
1957 में रिलीज हुई नरगिस दत्त की फिल्म ‘मदर इंडिया’ हिंदी सिनेमा जगत की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक सशक्त महिला के जीवन को दिखाती है। फिल्म में राधा बनीं नरगिस दत्त जीवन में आने वाले हर संघर्ष का सामना करती है, अपने बच्चों की परवरिश करती है। फिल्म के आखिर में जब उसका बेटा ही एक गलत फैसला लेता है, एक अपराध को अंजाम देता है तो वह उसे भी माफ नहीं करती। फिल्म ‘मदर इंडिया’ को महबूब खान ने निर्देशित किया था।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    वॉर्नर म्यूजिक इंडिया ने सुपरस्टार गुरु रंधावा के साथ मिलाया हाथ, अपने नए एल्बम “विदआउट प्रेजुडिस” की घोषणा

    वेब-डेस्क :- वॉर्नर म्यूजिक इंडिया ने आधिकारिक तौर पर गुरु रंधावा के साथ साझेदारी की है, जो उनके करियर के एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत को चिह्नित करती…

    राज कुंद्रा ने अपनी पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ की शूटिंग खत्म कर सोशल मीडिया पर साझा किया जश्न का पोस्ट

    वेब-डेस्क :- राज कुंद्रा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पहले प्रोजेक्ट ‘मेहर’ के साथ कदम रख रहे हैं। उन्होंने पहले ही मोहाली में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

    न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

    शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

    शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

    भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

    भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

    स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

    स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

    वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….

    वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….